राजस्थान के 10 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान:फतेहपुर में 5 डिग्री तक पहुंचा; MP में शीतलहर, शहडोल 7.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, अलवर, फतेहपुर (सीकर) समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे, जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश में लगातार शीतलहर चल रही है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल सबसे ठंडा रहा। यहां पहली बार पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 8 डिग्री के साथ शिवपुरी दूसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में बुधवार को हवा की गुणवत्ता थोड़ी सुधरी, लेकिन प्रदूषण का असर लोगों पर बना हुआ है। 14 नवंबर की सुबह 6:15 बजे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी का औसत AQI 386 रिकॉर्ड हुआ, जो मंगलवार के 404 के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। हालांकि यह सुधार ‘सीवियर’ से ‘वेरी पुअर’ श्रेणी में ही रहा। राज्यों में मौसम का हाल… शीतलहर से ठिठुरा MP…भोपाल में 7 दिन से कोल्ड वेव; 13 शहरों में 10° से नीचे पारा कोल्ड वेव यानी, शीतलहर से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में सर्द हवाएं चल रही हैं। भोपाल में पिछले 7 दिन से कोल्ड वेव की स्थिति है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में आज शीतलहर चलने का अलर्ट; पारा 5 डिग्री पर पहुंचा, 10 से ज्यादा शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान रहा उत्तर भारत से आ रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान का तापमान और गिरा है। शुक्रवार को राज्य में पहली बार पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, अलवर, फतेहपुर (सीकर) समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे, जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर-फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के 5 जिलों में पारा 10°C के नीचे; कोल्ड वेव हुआ सक्रिय,16 नवंबर से बढ़ने लगेगी ठंड यूपी में इन दिनों ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंडी का प्रभाव तेज हो गया है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया है। शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में सबसे ठंडा कानपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के तापमान में गिरावट जारी, प्रदूषण कर रहा परेशान; रात का पारा सामान्य से 1.6 डिग्री ठंडा पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। जिसके बाद दिन व रात में अब ठंडक बढ़ने लगी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव न होने के कारण बारिश की संभावना नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री तक की बढ़ौतरी भी हो सकती है। लेकिन, पारा सामान्य के करीब रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पाला गिरा; निचले इलाकों में ठंड बढ़ी, तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com