केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को अमरकंटक से नर्मदा दर्शन करने के बाद डिंडौरी पहुंचे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर उनसे मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘दिवालियापन का शिकार’ हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल विदेश की धरती पर प्रधानमंत्री और देश को ‘गाली’ देते हैं और ‘दुश्मन जैसा व्यवहार’ करते हैं। मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हुआ है, जबकि राहुल गांधी ‘नया इतिहास रच रहे हैं’। गिरिराज सिंह बोले- परिवारवाद की राजनीति पर कटाक्ष किया उन्होंने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर भी कटाक्ष किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले छह चुनावों में कांग्रेस के जितने विधायक जीते हैं, उतने तो अकेले बिहार चुनाव में भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने परिवारवाद की राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अब परिवारवाद की राजनीति के अंत का समय आ गया है। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री के पुराने बयान का हवाला दिया कि बिहार चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंदिरा गांधी के बाद राजीव और संजय का परिवार पहले ही बिखर गया था, और अब ‘एक ही परिवार बचा है’।
Related Posts
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हारे अमेरिका से लौटे अनंतन:लिखा- एक हफ्ते के चुनावी पैसे ने 4 साल की सच्ची सेवा को हरा दिया
तमिलनाडु विधासभा चुनाव में वासुदेवनल्लूर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें डीएमके के…
ईरान जंग– पाकिस्तान में तेल महंगा, स्कूल बंद:मंत्रियों की सेलरी–विदेशी दौरे रोके; सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्च कटौती योजना की घोषणा की…
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 5 घरों में आग लगाई:दरवाजे बाहर से बंद थे, लोग बाड़ काटकर घर से निकले; पांच संदिग्ध गिरफ्तार
बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के कम से कम पांच घरों में आग लगाने की घटना सामने आई है। यह घटना…