उज्जैन के मक्सी के नजदीक स्थित बरंडवा औद्योगिक क्षेत्र में जैक्सन ग्रुप 8 हजार करोड़ का निवेश कर विश्वस्तरीय मेला सोलर प्लांट स्थापित करेगा। यह निवेश दो चरण में होगा, जिससे प्रत्यक्ष रूप से 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को विश्वस्तरीय प्लांट का भूमिपूजन कर जिले व प्रदेश को नई सौगात देंगे।भूमिपूजन और लोकार्पणकार्यक्रम में मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav)चार अन्य औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इन सभी परियोजनाओं से प्रदेश में 8,185 करोड़ का निवेश आएगा। 4,330 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। इस प्रोजेक्ट से उज्जैन-मक्सी क्षेत्र सोलर उपकरण निर्माण का राष्ट्रीय हब बनेगा और मालवा अंचल की तस्वीर बदल जाएगी। 44 हैक्टेयर में बनने वाला यह सोलर मॉड्यूल और कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मक्सी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में लगेगा, जो बरंडवा (उज्जैन) में है। कंपनी सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी से सोलर मॉड्यूल, सोलर सेल, इंगॉट और वैफर बनाएगी। प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में जैक्सन इंजीनियर्स लिमिटेड की 3 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल और 3 गीगावॉट सोलर सेल बनाने की यूनिट लगेगी, जिसमें करीब 1,047 करोड़ का निवेश कर मॉड्यूल बनाएगा।
आज मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव करेंगे 8000 करोड़ के मेगा सोलर प्लांट का भूमिपूजन
