तमिलगा वेत्री कझगम TVK के फाउंडर, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना पॉलिटिकल कैंपेन फिर से शुरू किया। हालांकि यह एक इनडोर इवेंट था। इवेंट में करीब 2000 लोगों को QR-कोड वाले पास से एंट्री दी गई। इवेंट को आसानी से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। वेन्यू पर पार्टी वर्कर पीली ड्रेस में दिखाई दिए, इन्हें रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को मैनेज करने और रेगुलेट करने की ट्रेनिंग दी है। इसके अलावा जहां भी जरूरी था, वहां टिन की चादरें लगा दी गईं ताकि बिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें।27 सितंबर को करूर में विजय की रैली में भगदड़ हो गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ के बाद यह पहली रैली है, जब विजय ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इवेंट की 2 तस्वीरें… पढ़िए विजय ने अपनी स्पीच में क्या कहा… एक्टर विजय और उनकी पार्टी के बारे में जानिए 2 फरवरी को पार्टी लॉन्च की थी एक्टर विजय ने 2 फरवरी, 2024 को अपनी पार्टी TVK लॉन्च की और 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की। उन्होंने 22 अगस्त, 2024 को पार्टी का फ्लैग और सिम्बल लॉन्च किया था। चुनाव आयोग ने 8 सितंबर, 2024 को उनकी पार्टी को राजनीतिक पार्टी के रूप में आधिकारिक मान्यता दी थी। विजय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राजनीति में आने के बाद वे फूल टाइम सिर्फ लोगों की सेवा करेंगे। 30 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली ‘थलपति 69’ उनकी आखिरी फिल्म होगी। वे अगले साल चुनाव के चलते राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं।
Related Posts
अमित शाह बोले-ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया:अभी उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में एक सभा में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल…
दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
छोटे भाई अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का निर्णयनगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष…
जस्टिस स्वामीनाथन को 56 पूर्व जजों का समर्थन:कहा- ये डराने की कोशिश; विपक्षी सांसद जस्टिस के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाए
मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्षी सांसदों के महाभियोग प्रस्ताव का देश के 56 पूर्व जजों…