AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों की खुलकर निंदा करनी चाहिए। देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। इस धमाके में हिंदू और मुसलमान दोनों मारे गए। अगर हम चुप रहे तो इन क्रूर लोगों को खुली छूट मिल जाएगी। ओवैसी रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा में बोल रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा- जो लोग सोचते हैं कि मुसलमानों को इस देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया जाएगा, ऐसा कभी नहीं होगा। जब तक दुनिया रहेगी, भारतीय मुसलमान इस देश में इज्जत के साथ रहेंगे। AIMIM चीफ ने कहा कि हम किसी भी ऐसे व्यक्ति की निंदा करते हैं जो शैक्षणिक संस्थान में बैठकर बम बनाने की साजिश रचता है। जो एक मदरसे और स्कूल का कमरा नहीं बना सकते वे अमोनियम नाइट्रेट लेकर बैठे हैं। ओवैसी बोले- अयोध्या पर फैसला खिलाफ था, लेकिन जज पर जूता नहीं फेंका ओवैसी ने अपने भाषण में पिछले महीने हुई एक घटना का भी जिक्र किया, जब एक वकील ने तत्कालीन CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा- अयोध्या पर फैसला हमारे खिलाफ था, लेकिन क्या कोई मुसलमान कोर्ट में जाकर जज पर जूता फेंकता है? बहुसंख्यक समुदाय से होने के कारण उस वकील पर कोई सवाल नहीं उठाता। 19 नवंबरः ओवैसी ने कहा- इस्लाम में आत्महत्या हराम इससे पहले 19 नवंबर को ओवैसी ने आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी डॉ. उमर का के वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे सीधा-सीधा आतंकवाद बताया था। ओवैसी ने कहा था कि इस्लाम में आत्महत्या हराम है और बेगुनाहों की हत्या बड़ा गुनाह है। उन्होंने कहा, उमर नबी का वीडियो गलत है। आत्मघाती हमला किसी भी रूप में जायज नहीं। ये न इस्लाम में सही है, न कानून में। यह सिर्फ आतंकवाद है। AIMIM चीफ ने केंद्र सरकार से पूछा, जब कहा गया था कि कश्मीर में छह महीने से कोई स्थानीय युवा आतंकी संगठन में शामिल नहीं हुआ, तो यह मॉड्यूल कहां से आया? इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं मिली? डॉ. उमर के वायरल वीडियो में क्या था.. आतंकी डॉ. उमर का एक वीडियो सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो आतंकी ने ब्लास्ट से पहले बनाया था। इसमें वह आत्मघाती हमले को लेकर बात रख रहा है। इससे माना जा रहा है कि वह फिदायीन हमला पहले से प्लान कर रहा था। पढ़िए वीडियो में उमर ने क्या कहा…. VIDEO में उमर टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा है। उसने कहा- एक बात जो नहीं समझी गई कि यह शहीद होने के लिए ऑपरेशन (मार्टरडम ऑपरेशन) है, न कि सुसाइड हमला। इसको लेकर कई विरोधाभास हैं। दरअसल मार्टरडम ऑपरेशन के लिए माना जाता है कि कोई व्यक्ति निश्चित रूप से किसी जगह पर निश्चित समय पर जान देता है। बम ब्लास्ट के 6 आरोपी गिरफ्तार 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास शाम 6:52 बजे हुए कार ब्लास्ट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा घायल हैं। इस आतंकी साजिश में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन ———————– ये खबर भी पढ़ें…. दिल्ली ब्लास्ट- आतंकी डॉक्टर्स की अलग-अलग हैंडलर को रिपोर्टिंग थी:हथियारों के लिए फंडिंग की; उसी पैसे के लिए झगड़े थे उमर-मुजम्मिल दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क, हैंडलर्स की चेन और कई को-ऑर्डिनेटेड हमलों की तैयारी का खुलासा किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया मॉड्यूल का हर आरोपी एक अलग हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
‘Gaza is burning’: Video shows building razed to rubble as Israel begins major offensive
Following US Secretary of State Marco Rubio’s pledge of unwavering support, Israel intensified airstrikes on Gaza City, resulting in widespread…
सोना ₹1.58 लाख पर पहुंचा, दो दिन में ₹9,412 महंगा:चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बस ने टैक्सी और 3 बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत
दिल्ली के नंद नगरी बस डिपो के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार बस ने पहले एक टैक्सी को टक्कर…