हरियाणा में ₹1.17 करोड़ में बिकी VIP नंबर प्लेट:नीलामी में HR88B8888 की सबसे बड़ी बोली लगी; देश का सबसे महंगा वाहन नंबर

हरियाणा के सोनीपत में वीआईपी नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया। कुंडली के फैंसी नंबर HR88B8888 ने बोली के दौरान 1.17 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया। यह अब तक का देश का सबसे महंगा माना जा रहा नंबर है। यह नंबर सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का है। इस नंबर को ब्लॉक करवाने के बाद सोनीपत में ही इसका रजिस्ट्रेशन होगा। हालांकि, ये नंबर अभी खरीदा नहीं गया है। HR88B8888 नंबर का क्या मतलब
यह वीआईपी नंबर कई कारणों से खास माना गया। HR राज्य कोड है, जो हरियाणा को दर्शाता है। 88 सोनीपत जिले के कुंडली का कोड है, जबकि ‘B’ वाहन सीरीज को दर्शाता है। 8888 का अंक संयोजन पहले से ही लोकप्रिय है, ऊपर से ‘B’ अंग्रेजी में देखने में ‘8’ जैसा लगता है, जिससे पूरा नंबर “लगातार आठों की श्रृंखला” जैसा दिखता है। इसी वजह से यह नंबर अपनी खास पहचान और आकर्षण बनाता है। अब तक बिके सबसे महंगे नंबर कैसे होती है फैंसी नंबर की ऑनलाइन नीलामी?
हरियाणा में हर हफ्ते फैंसी नंबर प्लेटों की नीलामी ऑनलाइन पोर्टल fancy.parivahan.gov.in पर होती है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक इच्छुक लोग अपनी पसंद का नंबर चुनकर आवेदन करते हैं। इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन बोली चलती है और उसी दिन नीलामी का परिणाम घोषित किया जाता है। केरल में 46 लाख में खरीदा गया था नंबर 0007
इस साल अप्रैल में केरल के टेक अरबपति वेणुगोपाल कृष्णन ने अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट के लिए नंबर “KL 07 DG 0007” 45.99 लाख रुपए में खरीदा था। इस नंबर की लोकप्रियता जेम्स बॉन्ड के ‘007’ की वजह से और भी बढ़ गई थी, जिससे यह केरल की सबसे चर्चित नंबर प्लेटों में शामिल हो गया। नीलामी प्रक्रिया का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com