62 साल के ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने शादी की:पद पर रहते ऐसा करने वाले पहले नेता, पत्नी 16 साल छोटी हैं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को अपनी पार्टनर जोडी हेडन से शादी की। 62 साल के अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे PM बन गए हैं जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए शादी की। अल्बनीज ने 46 साल की जोडी हेडन से कैनबरा में PM ऑफिस में शादी की। जोडी फाइनेंशियल सर्विस में काम करती हैं। अल्बनीज ने फरवरी 2024 में हेडन से सगाई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक शब्द में पोस्ट किया- मैरिड। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे बो-टाई पहनकर अपनी मुस्कुराती दुल्हन का हाथ थामे दिख रहे हैं। अल्बनीज और हेडन सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में ही हनीमून मनाएंगे, जिसकी सभी लागतें निजी तौर पर उन्होंने अपने खर्च पर उठाई हैं। ऑस्ट्रेलियाई पीएम की यह दूसरी शादी है। उन्होंने 2019 में अपनी पूर्व पत्नी कार्मेल टेबट से तलाक लिया था। यह शादी 19 साल चली। इस रिश्ते से उनका एक बेटा नाथन है। अल्बनीज और हेडन की मुलाकात 2020 में मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर में हुई। थी। हेडन की भी यह दूसरी शादी है। हालांकि हेडन की पहली शादी और तलाक की जानकारी पब्लिक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com