नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। मई 2025 में शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नेवी के खिलाफ मजबूत तैनाती की। इसके कारण पाकिस्तान नौसेना अपने जहाज बंदरगाहों से बाहर नहीं निकाल सकी और अरब सागर के पास मकरान तट तक ही सीमित होकर रह गई।’ नेवी चीफ ने कहा कि बीते 7-8 महीने से पश्चिमी अरब सागर में हमारे ऑपरेशन लगातार जारी है। इससे चलते पाकिस्तान की ओर जाने वाले व्यापारी जहाजों के रूट कम हुए हैं। उनकी बीमा राशि महंगी हुई है। इसके चलते पड़ोसी देश पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। नेवी चीफ ने मंगलवार को दिल्ली में नेवी की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। नेवी चीफ के संबोधन की प्रमुख 3 बातें… नेवी चीफ ने महिला अफसरों की तारीफ की नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने दो महिला अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि दोनों महिला अफसरों ने 2 अक्टूबर 2024 से 29 मई 2025 के बीच 240 दिनों में 23,400 समुद्री मील की विश्व परिक्रमा पूरी की। नेवी चीफ ने कहा- इस सफर में दोनों ने 4 महाद्वीप, 3 महासागर और 3 प्रमुख केप- केप ऑफ गुड होप, केप लीविन और केप हॉर्न (खतरनाक समुद्री मोड़) को पार किया। दुनिया में अब तक केवल करीब 1900 नाविक ही ऐसी यात्रा पूरी कर पाए हैं। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को तुरंत मदद दी नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि साइक्लोन दितवाह के दौरान भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद की। हमने ऑपरेशन सागर बंधु चलाया। इसके तहत नौसेना ने तुरंत राहत भेजी। INS विक्रांत और INS उदयगिरी के जरिए 12 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई। INS विक्रांत के हेलिकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे 8 लोगों को बचाया। INS सुकन्या ने त्रिंकोमाली में 10-12 टन और मदद पहुंचाई। ………………… इंडियन नेवी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के लिए भारत ने इंसानियत के नाते एयरस्पेस खोला: मदद लेकर श्रीलंका जाएगा विमान, पहलगाम हमले के समय बंद किया था भारत ने 2 दिसंबर को तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था। इसके कारण पहले पाकिस्तान ने, फिर भारत ने अपना एयरस्पेस एक-दूसरे के विमानों के लिए बंद कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कला व संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश सरकार विकास पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए तानसेन समारोह में शास्त्रीय संगीत के…
एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी:घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा
एअर इंडिया के बाद इंडिगो की फ्लाइट्स भी कल से महंगी हो जाएंगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने…
मुख्यमंत्री हुए मजबूत… 2 साल के सफल कार्यकाल पर मोदी जी के साथ शाह जी से भी मिली शाबाशी.. विरोधी चारों खाने चित्त..मप्र पहुंचेगा बुलंदियों पर
सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों के जरिए चाहे कितनी भी चकल्लस होती रही या अफवाहें फैलाई जाती रहे मगर मैदानी…