हरिद्वार पहुंचीं धर्मेंद्र की अस्थियां, VIP घाट पर होगा विसर्जन:सनी-बॉबी देओल समेत पूरा परिवार मौजूद, मीडिया से बनाई दूरी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां उत्तराखंड के हरिद्वार में पहुंच गईं हैं। परिवार ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन की तैयारी की है, जहां सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पूरा कार्यक्रम परिवार की मौजूदगी में शांत माहौल में किया जाएगा। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल समेत परिवार के कई सदस्य हरिद्वार पहुंच चुके हैं। हालांकि परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है। अस्थियां फिलहाल हरिद्वार के पीलीभीत होटल में सुरक्षित रखी गई हैं और परिवार भी वहीं ठहरा हुआ है। 8 दिन पहले हुआ धर्मेंद्र का निधन
89 की उम्र में धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था, काफी लंबे समय से बीमार चल रहे एक्टर ने मुंबई में स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी। जिसके बाद उसी दिन ही मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com