अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार को क्रैश लैंडिंग के दौरान एक प्लेन कार से टकरा गया। यह हादसा मेरिट आइलैंड के पास हुआ, जहां हाईवे पर एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए सीधा एक कार से टकरा गया। इस हादसे का वीडियो वायरल है। बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का यह छोटे प्लेन में उड़ान के दौरान अचानक खराबी आ गई। दोनों इंजनों में पावर खत्म होने लगा, तो 27 साल के पायलट ने प्लेन को मजबूरन हाईवे पर ही उतारने का फैसला किया। हाईवे पर ट्रैफिक था, इसलिए उतरते समय प्लेन 2023 मॉडल की एक टोयोटा कैमरी कार से टकरा गया। कार को एक बुजुर्ग महिला चला रही थीं, जोकि इस घटना में घायल हो गई हैं। कार चला रही महिला को हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे से जुड़ीं 5 तस्वीरें… कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ वीडियो इस पूरी घटना का वीडियो पीछे चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में कैद हो गया। इसमें दिखता है कि सड़क पर गोता लगाते हुए प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के प्रयास में सीधे कार से टकरा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में 2 लोग सवार थे। इनमें एक पायलट और एक यात्री शामिल है। फ्लोरिडा पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि प्लेन उड़ा रहे पायलट और उसमें बैठे यात्री दोनों को कोई चोट नहीं आई है। ब्रेवार्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के मुताबिक, विमान कथित तौर पर 201 मील मार्कर के पास i-95 हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन खोने के चलते वह कार से टकरा कर क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बगलामुखी मंदिर में तंत्र साधना से मिलती है विजय:नवरात्रि में सीधी हो जाती है मां कंकाली की गर्दन; भूखी माता रक्तपान के लिए प्रसिद्ध
शारदीय नवरात्रि में मध्यप्रदेश के देवी धामों में भक्तों की भीड़ लग रही है। आज दैनिक भास्कर के साथ कीजिए…
अगले साल भारत आ सकते हैं ट्रम्प:बोले- पीएम मोदी ने न्योता दिया, वह अच्छे इंसान, रूस से तेल खरीदना भी कम किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वे अगले साल भारत आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परासिया में प्रभावित परिवारों के घर जाकर की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया में कफ सिरप के सेवन से हुई मासूम बच्चों की असामयिक…