ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग:10 की मौत; बीच पर लाशें बिखरीं, एक शख्स ने हमलावर से राइफल छीन कई जानें बचाईं

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है। उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं। मास शूटिंग से जुड़ीं 10 तस्वीरें… यहूदियों पर हमले की लोकेशन सिडनी में मास शूटिंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com