सरकार ने मंगलवार को बताया कि 2014 से अब तक सबसे ज्यादा घुसपैठ भारत‑बांग्लादेश सीमा से हुई है। यहां से पिछले 11 साल में 7528 घुसपैठिए भारत में घुसे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में मंगलवार को लिखित जवाब में ये जानकारी दी। वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा से 425 लोग गैरकानूनी तरीके से देश में घुसे हैं। उन्होंने बताया कि भारत‑चीन सीमा पर घुसपैठ का कोई भी मामला अब तक रिकॉर्ड नहीं किया गया है। राय ने बताया कि भारत ने सुरक्षा मजबूत करने और घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर 93% से ज्यादा हिस्से पर फिजिकल फेंसिंग पूरी कर ली है। वहीं भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के करीब 79% एरिया में फेंसिंग लगा दी गई है। वहीं 2025 में जनवरी से नवंबर तक बांग्लादेश सीमा से 1104 घुसपैठिये भारत में घुसे हैं। पाकिस्तान सीमा से 32, म्यांमार सीमा से 95 और नेपाल-भूटान बॉर्डर से 54 लोग गैरकानून रूप से भारत में दाखिल हुए हैं। पाकिस्तान बॉर्डर पर 154.524 किलोमीटर पर फेंसिंग बाकी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर की कुल लंबाई 2,289.66 किलोमीटर है। इसमें से 2,135.136 किलोमीटर पर फेंसिंग पूरी हो चुकी है, जो कुल सीमा का 93.25% है। बाकी 154.524 किलोमीटर (6.75%) हिस्से पर अभी फेंसिंग नहीं हुई है। भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर की कुल लंबाई 4,096.70 किलोमीटर है। इसमें से 3,239.92 किलोमीटर पर फेंसिंग की जा चुकी है, जो 79.08% है। करीब 856.778 किलोमीटर (20.92%) सीमा पर अभी फेंसिंग बाकी है। सरकार ने यह भी बताया कि भारत-म्यांमार की 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा में अब तक 9.214 किलोमीटर हिस्से पर फिजिकल फेंसिंग पूरी हो चुकी है। ये जानकारी टीएमसी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और शर्मिला सरकार के सवाल के जवाब में दी गई, जिसमें बिना फेंसिंग वाले बॉर्डर एरिया का विवरण मांगा गया था। बॉर्डर फेंसिंग घुसपैठ रोकने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की सरकार की रणनीति का एक अहम हिस्सा है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… केंद्र से 1643 KM लंबे भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फेंसिंग रोकने की मांग, मणिपुर में यूनाइटेड नगा काउंसिल ने दो NH ब्लॉक किए मणिपुर के संयुक्त नगा परिषद (UNC) ने केंद्र सरकार के खिलाफ ‘व्यापार प्रतिबंध’ शुरू किया है। इसके तहत नागा-प्रधान इलाकों और राज्य से निकलने वाले नेशनल हाईवे 2 और 37 को ब्लॉक किया। अब यहां पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। UNC केंद्र के 1643KM लंबे भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फेंसिंग और फ्री मूवमेंट रिजीम (FMR) समाप्त करने के फैसले का विरोध कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
‘I repeat…’: Rahul’s ‘weak PM’ jibe at Modi after Trump’s H-1B fee hike; shares old post
Following the US decision to impose a hefty $100,000 fee on H-1B visa applications, Congress launched a coordinated attack on…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रतिबद्धता हो रही साकार — डिस्कॉम्स ने किए जवाबदेह एवं उपभोक्ता अनुकूल नवाचार प्रदेशभर में 20 दिन में 37 हजार 251 घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी — जयपुर डिस्कॉम की पहल, स्टार रेटिंग के जरिए उपभोक्ता दे सकेंगे फीडबैक
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार प्रदेश में आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जा…
हेमंत कटारे का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा:अटेर विधायक ने लिखा- परिवार को समय नहीं दे पा रहा; कांग्रेस बोली- पार्टी में बने रहेंगे
भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से…