कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर, 2021 के बाद से PMJVK के तहत केरल को फंड ना दिए जाने पर सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने अपने पोस्ट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को टैग किया है। शशि थरूर ने लिखा, ‘लोकसभा के प्रश्नकाल में PMJVK पर चर्चा का समय नहीं मिल सका, लेकिन यह हैरान करने वाला है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने सदन को दिए एक लिखित जवाब में बताया कि 2021 के बाद से केरल को PMJVK के तहत कोई भी फंड नहीं दिया गया है। थरूर ने कहा कि, यह हाल तब है, जब योजना में ‘ज्यादा ध्यान दिए जाने वाले’ इलाकों की लिस्ट में केरल के 34 माइनॉरिटी इलाकों को शामिल किया गया है।’ छतें टपक रही, इमारतें जर्जर हो चुकी- थरूर थरूर ने केरल के सरकारी स्कूलों की हालत पर चिंता जताते हुए लिखा कि, ‘इन इलाकों में कई सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब है, जहां छतें टपक रही हैं और इमारतों का ढांचा जर्जर हो चुका है। क्या राज्य सरकार PMJVK योजना के तहत कोई प्रस्ताव भेजने में विफल रही, या फिर केरल के भेजे गए सभी प्रस्ताव केंद्र सरकार ने खारिज कर दिए? थरूर ने योजना में केरल की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘आखिरकार, इतनी बड़ी अल्पसंख्यक आबादी वाले राज्य को अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बनाई गई इस योजना से बेहतर व्यवहार मिलना चाहिए।’ ‘दिल्ली बैठक में सरकार ने कहा था- फंड का पारदर्शी इस्तेमाल हो’ इससे पहले 26 नवंबर को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने PMJVK को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक की थी। जिसमें अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और बुनियादी सुविधाओं को तेजी से पूरा करने को कहा गया था। योजना की रियल टाइम मॉनिटरिंग पर बात हुई। साथ ही मंत्रालय ने कहा था कि फंड का सही और पारदर्शी इस्तेमाल होना चाहिए। राज्यों को फंड जारी करने और खर्च से जुड़ी नई प्रक्रिया को लागू करने को कहा गया था। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… मैच रद्द होने पर शशि थरूर ने BCCI को घेरा:बोले- यह मैच तिरुवनंतपुरम में होना चाहिए था; अखिलेश यादव ने सरकार को जिम्मेदार बताया भारत-साउथ अफ्रीका मैच कोहरे के कारण रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BCCI को घेरा है। मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। वहीं, थरूर के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
भारत ने रचा इतिहास, जीत लिया विमेंस वनडे वर्ल्ड कप:साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर चैंपियन बना
भारत की लड़कियों ने आखिरकार 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच ही दिया। इंडिया विमेंस ने रविवार…
मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर…
खबर हटके- महिला के पास 10 तरह की नाक:AI ने खोजी मंदिर में गुमी चप्पल; नाली की खुदाई में मिला ₹90 करोड़ का सोना
ब्रिटेन में एक ऐसी महिला हैं, जिनके पास 10 से ज्यादा नाक हैं। वहीं, उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर…