पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने घर में खुद को गोली मार ली। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व IPS अधिकारी चहल ने गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। चहल ने आगे लिखा कि परिवार को सुरक्षा दी जाए। उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव से SIT या CBI से मामले की जांच करवाने की मांग की है। ये सुसाइड नोट उन्होंने अपने दोस्तों को भी भेजा। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त उनका बेटा घर पर ही मौजूद था। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं। अब पढ़िए सुसाइड नोट में 6 अहम बातें… बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी चहल
अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे। चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम
चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे। इनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था। पूर्व IG अमर सिंह चहल ने लिखा सुसाइड नोट…
पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी:हालत गंभीर; 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा, ₹8.10 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र
