असम के हिंसाग्रस्त पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को सेना तैनात कर दी गई। सेना ने हिंसा वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में दो दिन हिंसा के चलते दो लोगों की मौत हो गई और 60 पुलिसकर्मियों समेत 70 अन्य घायल हो गए। DGP हरमीत सिंह ने खेरोनी इलाके में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सेना की टुकड़ियां यहां पहुंच चुकी हैं। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस पिछले दो दिनों में हुई हिंसा की जांच कर रही है। कार्बी समुदाय के प्रदर्शनकारी पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। वे आदिवासी क्षेत्रों में स्थित ग्राम चराई रिजर्व (VGR) और पेशेवर चराई रिजर्व (PGR) जमीन अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने की मांग कर रहे थे। अवैध कब्जेदारों में से अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं। सोमवार तड़के पुलिस तीन प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल से ले गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रशासन ने बाद में दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया था। हिंसा वाले जिले पश्चिम कार्बी आंगलोंग की तस्वीरें: हाईकोर्ट से स्टे के चलते एक्शन नहीं-CM सरमा असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि गौहाटी हाईकोर्ट से स्टे के चलते चरागाहों से अतिक्रमणकारियों को हटाने की मांग को तत्काल नहीं माना जा सकता है। असम के नाहरकटिया में मीडिया से बात करते हुए सरमा ने कहा कोई भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकता। यदि मैं कुछ करने का प्रयास करता हूं, तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। कार्बी समुदाय के एक वर्ग ने VGR और PGR में रह रहे लोगों को बेदखल करने की मांग उठाई है। इस संबंध में गौहाटी हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर जारी है। ये खबर भी पढ़ें: असम में लगातार दूसरे दिन हिंसा, 2 की मौत, 38 पुलिसकर्मियों समेत कुल 45 घायल, चराई जमीन पर अतिक्रमण का विरोध कर रहे जनजातीय लोग असम के अशांत कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिंसा भड़क उठी। खेरोनी बाजार इलाके में प्रदर्शनकारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 पुलिसकर्मियों समेत कुल 45 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 25 साल के दिव्यांग युवक सुरेश डे का शव एक जली हुई इमारत से बरामद किया गया, जबकि अथिक तिमुंग की मौत झड़प के दौरान हुई। हिंसा के दौरान कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा का संपूर्ण जीवन जनसेवा और उच्च आदर्शों को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा परिसर में उनके चित्र…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा…
पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर:₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का…