उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कुछ युवकों ने खुद को बजरंग दल से जुड़ा कार्यकर्ता बताकर एक कश्मीरी युवक की पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। 2 मिनट 28 सेकेंड के इस वीडियो में तीन युवक एक कश्मीरी से जबरन भारत माता की जय बुलवाते नजर आ रहे हैं पहले युवक ने सिर्फ भारत की जय बोला था, जिसके कारण युवक उसे गाली देकर पीटने लगते हैं। इस दौरान कश्मीरी युवक उनसे हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील करता है, लेकिन वो नहीं मानते और उसे जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारने लग जाते है। इनमें से एक युवक लोहे की रॉड लाने को भी कहता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये पूरी घटना मेन रोड पर हुई और कोई भी युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आया। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा- सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… आरोपियों ने पीड़ित को चोरों तरफ से घेरा घटना ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र की है। यह घटना 22 दिसंबर की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो 24 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ। वीडियो में 3 युवक कश्मीरी युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक चोरों तरफ से कश्मीरी को घेरे हुए दिखते हैं। वीडियो में युवक कश्मीरी से भारत माता की जय बोलने को कहते हैं। इतना कहते ही कश्मीरी डर जाता है और भारत की जय बोल देता है। हालांकि युवक उससे कहते हैं कि माता भी बोलो, भारत माता की जय बोलो। आरोपियों ने पीड़ित से पूछा कौन से देश में रह रहा युवक उससे पूछते है कि कौन से देश में रह रहा है। कश्मीरी कहता है कि मैं गरीब आदमी हूं मुझे छोड़ दो। फिर युवक उससे जोर से बोलता है भारत माता की जय। इसके बाद वो कश्मीरी को गाली देने लगता है। इसके बाद वह कैमरा पकड़े खड़े युवक की तरफ देखते हुए कहता है- देखो कश्मीर में रहते हैं ये, अभी देखो बांग्लादेश में क्या हाल कर दिया है। इसके बाद युवक कश्मीरी के सिर के बाल पकड़ उसे एक थप्पड़ जड़ देता है। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो वह युवक का हाथ पकड़कर मोड़ देता है। इसी बीच वह एक रॉड उठाकर उसे मारने का इशारा भी करता है। गाली गलौज करते हुए फिर युवक कश्मीरी का गला पकड़ उसे सड़क पर गिरा देता है। कश्मीरी से कहा- तू भारत का खाता है युवक जब कश्मीरी को पीट रहे होते हैं तो वो लगातार कहता रहता है कि मेरी बात सुनो मेरी बात सुनो। इसके बाद आरोपी युवक कहता है- क्या सुनाएगा तू। तू हमारी कॉलोनी के अंदर घुसेगा। व्यापार करोगे और भारत माता की जय नहीं बोलोगे तुम। इसके बाद वह फिर से कश्मीरी युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर देते हैं। इसके बाद युवक कहते हैं कि तू भारत का खाता है, भारत में कमाता है, भारत माता की जय नहीं बोलेगा। इसके बाद कश्मीरी को हाथ उठाकर भारत माता की जय कहने को कहते हैं। फिर थप्पड़ बरसाते जाते हैं। दोबारा भारत माता की जय बोलने को कहते हैं। इसके बाद कश्मीरी भारत माता की जय कहता है। 10 सालों से उत्तराखंड में व्यापार कर रहा पीड़ित पीड़ित का नाम अहमद गनी है, जो कश्मीर में कुपवाड़ा का रहने वाला है और पिछले 9-10 सालों से रामनगर और काशीपुर में शॉल बेचकर अपनी आजीविका चला रहा है। पीड़ित बिलाल ने 25 दिसंबर को कोतवाली काशीपुर में लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में रहकर रामनगर और काशीपुर क्षेत्र में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। पीड़ित बोला- पैसे छीनने की कोशिश भी की शिकायत के अनुसार, मानपुर क्षेत्र में उजाला अस्पताल के पास करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे रोका, नाम-पता पूछा, गालियां दीं और बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े और नकदी छीनने की भी कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Posts
दिल्ली प्रदूषण, CJI बोले- हमारे पास जादू की छड़ी नहीं:जिससे आदेश जारी करते ही हवा साफ हो जाए; एक्सपर्ट-साइंटिस्ट को समाधान खोजना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुनवाई की। उन्होंने कहा…
ईरान के डर से ट्रम्प ने सीक्रेट फ्लाइट ली थी:तुर्किये में एयरफोर्स वन में बैठने का दिखावा किया, फिर सामान वाली गाड़ी से दूसरे प्लेन में पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये से ब्रिटेन जाने के लिए सीक्रेट रूप से एक छोटे मिलिट्री विमान…
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- BMC में नया पेंच:शिंदे गुट ने ढाई साल के लिए मेयर पद मांगा; नतीजों के बाद 29 पार्षद ताज होटल भेजे
मुंबई महानगरपालिका के चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की सियासत में नया पेंच फंस गया है। भाजपा मुंबई में सबसे बड़ी…