जबलपुर में डॉक्टर की दिनदहाड़े हत्या:स्कॉर्पियो से खींचकर उतारा, गले पर चाकुओं से हमला; सीसीटीवी में दिखे 6 आरोपी

जबलपुर जिले के ग्वारा गांव में दिनदहाड़े एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महेंद्र साहू (27) के रूप में हुई है। वह अपने बड़े भाई की स्कॉर्पियो कार (MP04 TB 0383) से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने कार को घेर लिया। आरोपियों ने महेंद्र साहू को कार से जबरन नीचे उतारा और चाकुओं से गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों का भागते हुए सीसीटीवी भी सामने आया है। देखिए तस्वीरें घटना की सूचना मिलते ही CSP अंजुल आयंक, भेड़ाघाट थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिता बोले- शनिवार सुबह 10 बजे हुई थी बात
मृतक के पिता महेश प्रसाद साहू ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से कार लेकर निकला था। उसने परिजनों से कहा था कि वह बुकिंग पर गाड़ी लेकर उज्जैन जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने गाड़ी खराब होने की बात बताई। इसके कुछ ही समय बाद हत्या की जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com