सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर सिंगापुर पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया। पांच महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके मुताबिक, जुबीन की मौत डूबने की वजह से हुई थी। उन्होंने नशे की हालत में लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। दरअसल 52 साल के सिंगर जुबीन की 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान मौत हो गई थी। वे सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। हालांकि परफॉर्मेंस से एक दिन पहले उनकी जान चली गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 25 नवंबर को विधानसभा में कहा था कि जुबीन गर्ग की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। वे दोषियों को सजा दिलाकर रहेंगे। इस केस में एक एसआईटी भी बनाई गई है। अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि सिंगापुर कोर्ट में इसे सिर्फ एक हादसा माना गसा। सिंगापुर पुलिस ने 35 लोगों की गवाही पर रिपोर्ट बनाई सिंगापुर पुलिस ने 35 लोगों की गवाही के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। गवाहों ने उस दिन की पल-पल की जानकारी दी और बताया कि जुबीन गर्ग ने कितनी शराब पी और नशे में डाइविंग करने पहुंचे। विदेशी न्यूज वेबसाइट ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने कोर्ट में पुलिस की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट का खुलासा किया है। असम के तिनसुकिया में जन्मे, अभिनेता और निर्देशक रहे जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी में गाना गाए। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाना गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। छोटी बहन भी सिंगर थी, उनकी भी हादसे में मौत हुई थी जुबीन गर्ग की छोटी बहन जोंगकी बारठाकुर भी गायक थी। उनकी 18 साल की उम्र में 23 साल पहले हादसे में मौत हुई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 12 जनवरी, 2002 को असम के सोनितपुर जिले में जोंगकी अपने भाई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूटिया शहर जा रही थीं। तभी उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। जुबीन भी उसी कार में थे, लेकिन दुर्घटना के कुछ मिनट पहले वे दूसरी कार में शिफ्ट हो गए थे। —————— ये खबर भी पढ़ें… जुबीन गर्ग ने अपनी कमाई का 70% जरूरतमंदों को दिया: कंपोजर जॉय चक्रवर्ती ने और क्या-क्या बताया सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई से पता चला कि लोगों के दिलों में उनके लिए कितनी जगह थी। जुबीन सिर्फ एक अच्छे सिंगर ही नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने में भी आगे रहते थे। हाल ही में दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में जुबीन के करीबी और कंपोजर जॉय चक्रवर्ती ने सिंगर के बारे में कई बातें बताईं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-अंग्रेजों के बनाए भूमि बढ़ा रहे केसकानून:प्रापर्टी खरीदना सदमे जैसा,हमें नए ढंग से सोचना होगा, विकल्प तलाशने होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने जमीन की रजिस्ट्री और जमीन के मालिकाने के ढांचे में बुनियादी सुधार की जरूरत बताई है। कोर्ट…
भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा में शामिल सभी संतों, तीर्थ पुरोहित महासंघ, धर्म यात्रा महासंघ और…
पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में बेरोजगारी घट रही है:61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा, लेकिन कुल वेतन 31% कम
देश में बेरोजगारी घट रही है और श्रम भागीदारी बढ़ी है। यानी अर्थव्यवस्था ‘क्राइसिस मोड’ में नहीं है। महिलाओं की…