शिक्षक भर्ती परीक्षा में आज से लेवल-2 की एग्जाम हो रही है। सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए एंट्री 9 बजे बंद हुई। प्रदेश के 14 जिलों में 760 सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बाद ही कैंडिडेट को प्रवेश दिया गया। सुबह एंट्री के दौरान जोधपुर के एक सेंटर पर हाथ में बंधे लाल धागे (कलावा) को खोलने को कारण कैंडिडेट और कर्मचारियों में बहसबाजी हो गई। वहीं, कोटा में ड्रेस कोड को लेकर भी कंफ्यूजन नजर आया। तीन दिन तक दो परियों में होने वाले इस एग्जाम के लिए 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। इससे पहले शनिवार को होने वाली लेवल-1 की एग्जाम में 2.41 लाख कैंडिडेट रजिस्टर्ड थे। दोनों लेवल में कुल 7759 वैकेंसी हैं। कल भी ड्रेस कोड को लेकर लगाई गई थी फटकार कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड निर्धारित कर रखा है। इसके बाद भी आज जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर सहित दूसरे सेंटर्स पर कैंडिडेट और सेंटर्स कर्मचारियों में कंफ्यूजन दिखा। जैकेट, स्वेटर, मेटल के बटन, चेन, हाथ में बंधे धागे आदि को लेकर कई सेंटर्स पर परेशानी नजर आई। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र जयपुर में राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर में परीक्षा सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 140 परीक्षा केंद्रों पर जयपुर में 49 हजार 500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि बाड़मेर में सबसे कम 10 परीक्षा केंद्रों पर 3000 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। अब देखिए- भर्ती परीक्षा से जुड़े PHOTOS…. बोर्ड-चेयरमैन ने महिलाओं के दुपट्टे हटाकर जांच पर लगाई फटकार:शिक्षक भर्ती: भीलवाड़ा में कान की ज्वेलरी काटी, बांसवाड़ा में एक्सीडेंट के बाद एग्जाम देने पहुंची अभ्यर्थी
हाथ के धार्मिक धागे को काटने से इनकार,कैंडिडेट से बहसबाजी:चेकिंग के लिए जूते तक उतरवाए, कोर्ट के बटन काटे, ड्रेस कोड को लेकर कंफ्यूजन
