महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोनी काल्भोर में शुक्रवार को एक रिहायशी सोसाइटी में कार ने साइकल चला रहे 5 साल के बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। ये पूरी घटना सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखता है बच्चा साइकल चला रहा था तभी एक कार आई और बच्चे को कुचलते हुए निकल गई। कार सवार सोसाइटी में अपने दोस्त को छोड़ने के लिए आया था। लौटते वक्त गेट के पास ये हादसा हुआ। 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना… पिता ने शिकायत दर्ज कराई बच्चे के पिता ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण मौत का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा कि वे CCTV की जांच कर रहे हैं। निवासियों ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। लोगों ने सवाल उठाया है कि सोसाइटी के अंदर तेज गाड़ी चलाने की इजाजत कैसे दी गई। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ————– ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में 9 साल की बच्ची ने स्टार्ट-स्कूटी दौड़ाई, VIDEO:बचाने के लिए पीछे दौड़े पिता; बच्चों को स्कूल छोड़ने आए थे पिता जोधपुर में एक 9 साल की बच्ची ने स्टार्ट स्कूटी को दौड़ा दिया। स्कूटी करीब 30 मीटर आगे जाकर गिर गई। स्कूटी के गिरने पर बच्ची दूसरी ओर दूर जाकर गिरी, जिससे वह स्कूटी के नीचे दबने से बच गई। बच्ची के स्कूटी दौड़ाने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना शुक्रवार 9 जनवरी की है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
2 साल में 14 लाख पढ़े-लिखे पाकिस्तानियों ने देश छोड़ा:महंगाई-आतंकवाद बड़ी वजह, PAK आर्मी चीफ के पुराने बयान का मजाक उड़ा
पाकिस्तान में महंगाई, आतंकवाद, कमजोर अर्थव्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से पढ़े-लिखे लोग देश छोड़ रहे हैं। इस समय…
टमाटर उत्पादन में देश में पहले नंबर पर पहुंचा मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केंद्र क्रॉप प्रोडक्शन का प्रदेश के किसानों ने हक़-हक़ी लिया है। यही…
दावा-किम जोंग ने 13 साल की बेटी को उत्तराधिकारी चुना:बीजिंग दौरे पर पिता के साथ दिखी थीं; पब्लिक प्रोग्राम्स में भी नजर आ रहीं
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन…