केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पद्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट देखें धर्मेन्द्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। इन्हें भी दिया गया पद्मश्री गफरुद्दीन मेवाती ‘पांडुन का कड़ा’ के एकलौते गायक राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक और ‘पांडुन का कड़ा’ गायक हैं। वे पांडुन का कड़ा के एकलौते लोक गायक हैं। गफरुद्दीन को 2024 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप सम्मान मिल चुका है। उन्होंने देश-विदेश में कई जगह भपंग वादन और पांडुन का कड़ा की प्रस्तुतियां दी है। उन्हें पांडुन का कड़ा के 2500 से ज्यादा दोहे याद हैं। घर बेचकर लाइब्रेरी बनाने वाले अंके को सम्मान अंके गौड़ा कर्नाटक के मैसूर के पास हरालाहल्ली गांव के रहने वाले हैं। 20 साल की उम्र में बस कंडक्टर की नौकरी करते हुए उन्होंने किताबें जुटानी शुरू कीं। अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा उन्होंने किताबों पर खर्च किया, यहां तक कि घर भी बेच दिया। आज उनकी ‘पुस्तक माने’ लाइब्रेरी में 20 लाख से ज्यादा दुर्लभ किताबें हैं। गौड़ा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह रोजाना सड़क साफ करते हैं 88 साल के पंजाब के पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू 1964 बैच के IPS अधिकारी थे, जो 1996 में रिटायर हुए। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 49 (IAS-IPS ऑफिसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी) में रहते हैं। वे पिछले 10 से ज्यादा सालों से सैनिटेशन कार्ट उधार लेकर हर दिन सुबह 6 बजे सड़कों की सफाई करते हैं। बुधरी ताती वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं सामाजिक कार्यकर्ता बुधरी ताती छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के हिरानार गांव की रहने वाली हैं। 15 साल की उम्र से ही इन्होंने समाज सेवा का काम शुरू कर दिया था। बस्तर में महिलाओं को जागरूक करने से लेकर शिक्षित करने का काम किया। साथ ही वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम चलाती हैं। ताती ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। इसके कारण शादी नहीं की। ताती ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने लिए बस्तर संभाग के अलग-अलग करीब 545 गांवों की पद यात्रा भी की हैं। समाज सेवा के लिए काम करने पर इन्हें डॉक्टर की भी उपाधि मिली है। अब तक 22 पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें 3 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड हैं। 3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। साल 2025: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण पिछले साल शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें… ………………………. यह खबर भी पढ़ें… गणतंत्र दिवस 2026: 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की दोपहर गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी हैं। सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
जुबीन गर्ग केस, 3500 पेज की चार्जशीट दाखिल:सिंगापुर फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु और 3 अन्य पर हत्या का आरोप, 19 सितंबर को सिंगर की मौत हुई थी
असम के सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार को गुवाहाटी के मुख्य…
केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री की प्रेस ब्रीफिंग- केन्द्रीय बजट में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं के साथ अंतिम व्यक्ति की जरूरत का भी रखा पूरा ध्यान- छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह होगी प्रशस्त- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्तीय अनुशासन और स्थायित्व के साथ आगे बढ़ रहा देश- नए बजटीय प्रावधानों और इंसेंटिव्स का लाभ लेने के लिए राजस्थान पूरी तरह तैयार – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल से देश वित्तीय…
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच लड़ाई तेज:सऊदी पर ड्रोन और मिसाइल से हमला, 82 हजार से ज्यादा लोग बेघर
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच लड़ाई फिर तेज हो गई है। रविवार को यमनी सेना ने लाल…