देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान के 9 जिलों में मंगलवार को ओले गिरे। भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में देर शाम ओलों की चादर बिछ गई। वहीं जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश भी हुई। दिल्ली में चार साल में जनवरी की सबसे ज्यादा बारिश हुई। जनवरी में अब तक कुल 24 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश और आंधी के बाद औसत AQI 336 रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं आगर-मालवा, गुना और शाजापुर में ओले गिरे। भोपाल-इंदौर में हल्की बूंदाबांदी और ग्वालियर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में क्लास 8 तक तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं चंडीगढ़ और हरियाणा के 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। देशभर में मौसम की तस्वीरें… पहाड़ी राज्यों बर्फबारी जारी राज्यवार मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश : भोपाल-उज्जैन सहित 20 जिलों में बारिश, कई जगह ओले गिरे; आज भी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में 8वीं तक स्कूलों में छुट्टी मध्य प्रदेश में बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के 14 जिलों में अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात 20 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। गुना, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर में ओले भी गिरे। बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। ग्वालियर में आज कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : 9 जिलों में ओले गिरे, सीकर-कोटा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत; 31 जनवरी से फिर बारिश-आंधी राजस्थान में मंगलवार देर शाम 9 जिलों में ओले गिरे। जयपुर सहित 13 जिलों में सिर्फ बारिश हुई। सीकर और कोटा में दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट होगी। राज्य में 31 जनवरी से बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान के 9 जिलों में ओले गिरे:MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि, हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश के बावजूद AQI 336
