महाराष्ट्र में अजीत पवार का प्लेन क्रैश, बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा; डिप्टी CM गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम अजीत पवार के विमान का क्रैश
बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा, अजीत पवार गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान के साथ गंभीर हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

इस हादसे में डिप्टी सीएम अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अजीत पवार आज जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके लिए वे सुबह विशेष विमान से बारामती पहुंचे थे। लैंडिंग के समय विमान संतुलन खो बैठा और रनवे से बाहर चला गया।

सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अजीत पवार के अलावा विमान में मौजूद कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। एयरपोर्ट पर घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com