रिलायंस के जियो स्टूडियोज ने अवॉर्ड विनिंग प्रोडक्शन हाउस ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ में 50.1% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा ₹150 करोड़ में हुआ है। इस पार्टनरशिप के जरिए रिलायंस का लक्ष्य ग्लोबल ऑडियंस के लिए फिल्में और वेब सीरीज तैयार करना है। ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है कंपनी सिखिया एंटरटेनमेंट को ‘पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस’ (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट) और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिले चुके हैं। सिखिया ने कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी जीते हैं। पिछले एक दशक में द लंचबॉक्स, मसान, पगलेट, कटहल और किल जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग साख बनाई है। ‘धुरंधर’ और ‘स्त्री 2’ जैसी बड़ी हिट्स दे चुका जियो स्टूडियोज जियो स्टूडियोज ने धुरंधर, लापता लेडीज और स्त्री जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। रिलायंस का कहना है कि सिखिया के साथ आने से जियो की डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच और सिखिया की कहानी कहने की कला मिलकर भारतीय कंटेंट को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। सिख्या के फाउंडर्स बोले- नए टैलेंट को बड़ा मंच मिलेगा सिखिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर्स गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा- हमने हमेशा माना है कि कहानियों में संस्कृतियों और भाषाओं को जोड़ने की ताकत होती है। जियो स्टूडियोज के साथ साझेदारी हमें इन कहानियों को बड़े स्तर पर ले जाने और देश भर के नए टैलेंट को मौका देने में मदद करेगी। जियो ने कहा- भारतीय कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा जियो स्टूडियोज की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा- सिखिया एंटरटेनमेंट ने लगातार ऐसी कहानियां दी हैं जो गहराई से भारतीय होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाती हैं। हम भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Related Posts
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को मैदान पर उतरने का निर्देश दे दिया है।
भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध पर सोमवार को पूरे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और PCB के शीर्ष अधिकारियों…
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारतीय संस्कृति में एकल शोध नहीं, समग्र कल्याण आधारित है शोध की परंपरादत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के रिसर्च फेलोशिप के…
पहली बार कैमरे पर नकली नोट गिरोह:1 लाख के बदले 10 लाख के नोट, दावा- एटीएम भी नहीं पकड़ सकता
राजस्थान में नकली नोटों का सिंडिकेट ऑपरेट हो रहा है। गैंग इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का प्रमोशन कर रहे हैं।…