बजट से दो दिन पहले आज 30 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 296 अंक (0.36%) गिरकर 82,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 98 अंक (0.39%) की गिरावट रही, ये 25,320 पर बंद हुआ। मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। FMCG में खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स पर भी दबाव रहा। ये 347अंक (0.58%) गिरकर 59,610 के लेवल पर आ गया है। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी में अभी और तेजी की गुंजाइश है और यह ऊपर में 25,600 के लेवल तक जा सकता है। 25,450 पहला लेवल है जिस पर नजर रखनी होगी। बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी कंपनियों के आज तिमाही नतीजे आईटीसी, वेदांता, डिक्सन टेक, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों के नतीजे कल बाजार बंद होने के बाद आए थे, इसलिए आज इनके शेयरों में हलचल रही। वहीं आज बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्लू डार्ट, NALCO, मीशो जैसी कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं। साउथ इंडियन बैंक के CEO शेषद्रि इस्तीफा देंगे, शेयर 18% टूटे साउथ इंडियन बैंक के शेयर 14.93% टूटकर 37.65 रुपए पर बंद हुए। सुबह इसमें 18% की गिरावट थी। यह 36 रुपए के करीब आ गया था। बैंक के MD और CEO पीआर शेषद्रि के इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयर गिरे हैं। 29 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में पीआर शेषद्रि ने जानकारी दी कि वे अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा सीईओ पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। उन्होंने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत हितों और निजी कामों पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वे तुरंत पद नहीं छोड़ रहे हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक है। एशियाई और अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख विदेशी निवेशकों 393 करोड़ के शेयर बेचे गुरुवार को सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 82,566 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में 29 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 221 अंक की तेजी के साथ 82,566 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी रही, ये 25,416 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो, फार्मा और IT शेयर्स में गिरावट रही।
Related Posts
नितिन नबीन 20 जनवरी को बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:चुनाव प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू होगी, इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे
नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया…
नेपाल में फिर जेन-जी प्रदर्शन; 3 दिन में 3 आत्मदाह:बेरोजगारी के खिलाफ गुस्सा; पीएम बालेन शाह का इस्तीफा मांगा
नेपाल में युवाओं की बढ़ती नाराजगी फिर से सड़कों पर दिखाई देने लगी है। पिछले तीन दिनों में तीन युवाओं…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़:आतंकियों की फायरिंग में एक जवान घायल; सेना के साथ पुलिस-CRPF का जॉइंट ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।…