कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 10 की मौत:25 घायल, स्कूल में कुल 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र शामिल है या नहीं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अपने परिवार वालों को ढूंढने के लिए बाहर निकल आए हैं, वे अपने घर लौट जाएं और वहीं सुरक्षित रहें। सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, हादसे वाले टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में क्लास 7 से 12 तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं। पुलिस बोली- हमलावर के शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने कहा कि हालात तेजी से बदल रहे थे और स्थिति काफी गंभीर थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, इमरजेंसी टीमों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस को कार्रवाई करने में मदद मिली। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट (भारतीय समयानुसार रात करीब 2 बजे) पर स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल के अंदर दाखिल हुई। वहां कई लोग घायल और मृत हालत में मिले। एक व्यक्ति जिसे हमलावर माना जा रहा है वो भी मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हमलावर के अलावा छह और लोग स्कूल के अंदर मृत मिले। दो घायलों को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करीब 25 लोगों को हल्की चोटों के साथ स्थानीय मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल के बाकी सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। हादसे वाली जगह पर इमरजेंसी अलर्ट खत्म ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री और सॉलिसिटर जनरल नीना क्रिगर ने इस गोलीबारी को ‘दिल दहला देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करेगी। क्रिगर ने कहा कि RCMP ने टम्बलर रिज में जारी इमरजेंसी अलर्ट खत्म कर दिया है। पुलिस का मानना है कि अब कोई अन्य संदिग्ध फरार नहीं है और आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। इस बीच, टम्बलर रिज के एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को इस हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने ऑनलाइन जारी बयान में कहा कि इस दुखद घटना के कारण दोनों स्कूल पूरे हफ्ते बंद रहेंगे। ——————– यह खबर भी पढ़ें… स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ब्लास्ट:करीब 47 की मौत, 115 घायल, इनमें कई विदेशी नागरिक; रात 1.30 बजे हादसा स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। स्विट्जरलैंड पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि 115 घायल हैं। मरने वालों में कई देशों के नागरिक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com