भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने वकील के साथ कार में बैठी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर किसी कानूनी प्रक्रिया के सिलसिले में अपने वकील के साथ जा रही थी। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसे राजनीतिक कारणों से कैद में नहीं रखा जा सकता। अधिकारियों के अनुसार, उसका रिहाई का फैसला कानूनी और मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी की फोटो भी सामने आई थी। सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें पूरा मामला… ———– ये खबर भी पढ़ें… पंजाबी महिला बोली- अश्लील फोटो डिलीट कराने PAK आई, जिससे निकाह किया, उसकी मां-बहन, पत्नी ने थप्पड़ मारे भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर की पति से बातचीत ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। एक रिकॉर्डिंग में उसने पति को कहा कि वह जासूसी करने पाकिस्तान नहीं गई बल्कि वह अश्लील फोटो डिलीट कराने के लिए आई है। अब वह वापस लौटना चाहती है। (पढ़ें पूरी खबर)
Related Posts
भागवत कथा और सत्संग से समाज में सदाचार, नैतिकता और समरसता की भावना होती है मजबूत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भागवत कथा और सत्संग से समाज में सदाचार, नैतिकता और समरसता की…
कर्नाटक में प्रॉपर्टी के लिए मां-बाप और बहन का मर्डर:बेटे ने शव घर में दफनाए, लापता बताकर पुलिस के साथ ढूंढ़ने का नाटक किया
कर्नाटक के विजयनगर जिले में पुलिस ने शनिवार को 24 साल के युवक को माता-पिता और बहन की हत्या के…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन पुलिस लाइन में नवनिर्मित उज्जैन पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का…