कांग्रेस नेता की हत्या, बदमाशों ने कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा:लुधियाना में बेटे को लहूलुहान पड़े मिले, जमीन पर मांस-खून बिखरा

लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या कर दी गई। वे शाम साढ़े 6 बजे स्टैंड पर अपने क्वार्टरों पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बदमाश आए। उन्होंने पीछे सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर सिर का मांस और खून फैल गया। इसके बाद आरोपी मौके पर ही कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गए। इसी दौरान उनका बेटा वहां पहुंचा, वह जमीन पर लहूलुहान हातल में पड़े मिले। इसके बाद आसपास उन्हें तुरंत माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमले में दो अज्ञात लोग शामिल थे। मर्डर के बाद की PHOTOS… बेटे और चश्मदीद ने ये बातें बताईं…. पूर्व विधायक बोले- वह कांग्रेस के अच्छे नेता थे पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा ने कहा की वहां शाम को अपने रेंट पर दिए हुए क्वार्टरों के बाहर बैठे थे, वहां दो बदमाश पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। वह कांग्रेस के अच्छे नेता थे और मेरे छोटे भाई थे। वाडिंग बोले- हमारे पैरों तले ज़मीन खिसक गई पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वाडिंग ने कहा कि मुझे राजा गरेवाल लक्खा पायल जी ने बताया कि परमिंदर जो हमारा मछीवाड़ा से ब्लॉक प्रधान है, उसका कोई कत्ल कर गया। परमिंदर एक बहुत प्यारा साथी था। हमारे पैरों तले ज़मीन खिसक गई की दिन दिहाड़े 6:45 बजे जब उनका फोन आया और कहा कि उन्हें फोर्टिस अस्पताल की तरफ ले जाया गया है। जब दोबारा बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें परमिंदर हमारे बीच में नहीं रहे। मैं समझता हूं कि यह कांग्रेस के लिए बहुत दुखदाई खबर है। उन्होंने कहा कि कल परिवार से मुलाकात करेंगे। फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com