चंडीगढ़ में पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट:वायरल VIDEO में शख्स ग्रेनेड फेंकते दिखा; खालिस्तानी संगठन ने जिम्मेदारी ली

चंडीगढ़ में BJP के पंजाब मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रों जैसे निशान बन गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की आवाज भी सुनाई देती है। मौके से करीब 10 मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप से CCTV फुटेज भी सामने आया, जिसमें धमाके के तुरंत बाद बाइक पर 2 लोग भागते दिख रहे हैं। इनके ही हमलावर होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर की ओर से एक पोस्ट भी सामने आई, जिसमें खालिस्तानी संगठन हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। चंडीगढ़ पुलिस के साथ ही सेना और NIA की टीम भी मौके पर पहुंची। बम और डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीमों के जरिए पूरे इलाके को खंगाला गया। टीम ने विस्फोटक के टुकड़ों की भी जांच की। संदिग्धों की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंदी की गई। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) भी मौके पर पहुंची। खालिस्तानी आतंकी की पोस्ट में ये बातें लिखीं इस वारदात की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी ने ली। उसकी तरफ से लिखा गया है- सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि पंजाब के सिख नौजवानों को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे इस्तेमाल कर लो, दसमेश पिता का खालसा पंथ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पोस्ट में आगे लिखा है- गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारे को भी नहीं बख्शा जाएगा। पंजाब की धरती धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा। रणजीत सिंह कौन, जिसका जिक्र पोस्ट में 22 फरवरी 2024 को गुरदासपुर के एक गांव में एक ASI और एक होमगार्ड जवान की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह नाम के युवक को पकड़ा। पुलिस ने कहा था कि उसी ने दोनों का कत्ल किया। उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI हैंडलर्स के साथ लिंक हैं। पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी को रणजीत को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। परिवार का आरोप था कि यह फर्जी एनकाउंटर है। 12 दिनों तक परिवार से संस्कार नहीं किया था। इस मामले का पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। पुलिस को स्कूटी में धमाके का भी शक चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि पुलिस को यहां खड़ी स्कूटी में भी धमाका होने का शक है, जिसके लिए क्रूड बम जैसी चीज यूज की हो सकती है। फोरेंसिक टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। यह स्कूटी भाजपा ऑफिस में ही काम करने वाले हर्ष नाम के युवक की है। उसका कहना है कि सुबह 9 बजे स्कूटी खड़ी की थी। धमाके के बारे में ह कुछ नहीं जानता। धमाके के बाद के PHOTOS… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com