जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड:UP-MP और राजस्थान में आंधी-बारिश; उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट

देश में बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आज यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड से निर्माणाधीन पुल टूट गया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार देर शाम धूल भरी आंधी चली। 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरे। राजस्थान के उदयपुर में आंधी के कारण मकान की दीवार गिर गई, जबकि रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर-नागौर में भी बारिश के अलावा ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव हैं। इस वजह से 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। मंगलवार को 19 जिलों में बारिश हुई। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 8 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका। 9 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। असम-मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य को नए सिस्टम ने घेरा, 18 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव हैं। इस वजह से 18 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। मंगलवार को 19 जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान में 5°C तक गिरा उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी का सिलसिला जारी है। आज सुबह लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। मंगलवार रात लखनऊ में कार पर पेड़ गिरा। मौसम विभाग ने आज 47 जिलों में बारिश और 9 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में 7°C तक गिरावट आई, कई इलाकों में 1 इंच तक बारिश हुई राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर आज भी रहेगा। मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में 1 इंच तक बारिश हुई। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम ठंडा होने का कारण अधिकतम तापमान में 7°C तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com