झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर मुनीडीह में BCCL की कोल वाशरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया। आसपास के मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव काम शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। मलबा हटाकर चारों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान प्रेम बाउरी, माणिक बाउरी, दीपक बाउरी और नारायण यादव के रूप में की गई है। घटना की 4 तस्वीरें… परिजन ने BCCL प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन ने BCCL प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों ने प्रदर्शन किया आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चारों शवों को मुनीडीह कोल वाशरी गेट के सामने रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं।
Related Posts
गुजरात के कच्छ में सड़क हादसे में 7 की मौत:20 लोग घायल; कार से ट्रक की टक्कर, केबिन में फंसे लोग दर्द से चीखे
गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह ट्रक और पिकअप बोलेरो की टक्कर में बोलेरो में सवार सात मजदूरों की मौत…
बारिश और बर्फबारी की कमी से सूखा हिमालय:पूरे उत्तराखंड में दिसंबर में नहीं हुई बारिश, ग्लेशियर और फसलों पर पड़ेगा इफेक्ट
सर्दियों में बारिश और बर्फबारी के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड इस बार दिसंबर महीने में पूरी तरह सूखा रहा।…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को 5 नाम भेजे:सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश; चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस; एक वरिष्ठ महिला वकील
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी…