एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। सांसद ने सोशल मीडिया X पर बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हालांकि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे पर पॉक्सो में केस तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, भगीरथ और उनकी बेटी पिछले 7-8 महीने से रिश्ते में थे। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में भगीरथ ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। हैदराबाद की पेट बशीरबाग पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 व 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने कहा कि लड़की से अभी बयान लिया जाना बाकी है।
Related Posts
रिपोर्ट-अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना मकसद
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई करने का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल…
धीरेंद्र शास्त्री बोले- बाबरी मस्जिद बनी तो हिंदू 1992 दोहराएंगे:मथुरा में जल्द श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास हनुमान चालीसा का पाठ होगा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नया नारा…
‘प्राइवेट पार्ट पकड़ना रेप नहीं’ कहने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज:CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा- ऐसी भाषा न बोलें, जो पीड़ित को डरा दे
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सख्त टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि ‘पायजामा का…