ग्वालियर में होटल के स्विमिंग पूल में 7 साल के वेद के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार रात के इस फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था। वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला। फिर कुछ ही मिनट बाद दोबारा कूदा। इस बार वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह की बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता रहा। बहुत छटपटाया लेकिन बाहर नहीं आ सका और कुछ ही मिनटों में गहराई में समा गया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पूल में कई लोग मौजूद थे। लेकिन न तो वेद के परिवार के किसी सदस्य का ध्यान उसकी ओर गया और न ही होटल स्टाफ का। वेद जहां डूबा, उसके पास ही दो लड़के खड़े थे। वे आपस में गपशप करते रहे। उसी जगह से एक अन्य लड़का भी पानी में पैदल चलते हुए गुजरा, लेकिन वेद उससे नहीं टकराया। परिजन ने प्रिंस मामा होटल के मैनेजर राघवेंद्र सिंह पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूल में गहराई बताने के लिए कोई निशान या बोर्ड नहीं लगाया गया था। मौके पर बच्चों के लिए न तो लाइफ जैकेट थी और न ही कोई ट्रेंड लाइफगार्ड। दफनाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला शव मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में 11 मई की रात का है। जहां परिवार के साथ पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। परिजन ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे बच्चे के शव को दफना दिया था, लेकिन मंगलवार शाम मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल गिरवाई थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही तय करने के लिए शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव दोबारा परिजन को सौंप दिया गया। एसपी बोले- फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान करेंगे एएसपी जयराज कुबेर ने कहा- पूल पार्टी वेद के चाचा देवेंद्र के दोस्तों ने ऑर्गनाइज की थी। होटल के CCTV फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट और पूल पार्टी करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में सोमवार रात हादसा हो गया। परिवार के साथ डिनर और पूल पार्टी करने गए 7 वर्षीय वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज:जमीन के 40 फीट नीचे मेट्रो स्टेशन हिला, अफरा-तफरी मची; हरियाणा के नूंह से खरीदा था विस्फोटक
दिल्ली ब्लास्ट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। यह वीडियो लाल किला अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का है। फुटेज…
MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:3 लोग गंभीर, कई लोग मलबे में दबे, रातभर चलेगा रेस्क्यू; बिल्डिंग गिरने का VIDEO
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे चार मंजिला अग्रवाल लॉज…
विशेष लेख : आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापूंज है। ठीक उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी फिरंगियों के…