मुंबई के धारावी इलाके में स्थित अशोक मिल कंपाउंड में रविवार रात को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। अब तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता के मौलाना की अपील- गोवंश की कुर्बानी से बचें मुस्लिम कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने मुस्लिम समुदाय से गोवंश की कुर्बानी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए बकरे की कुर्बानी दी जा सकती है। मौलाना ने पश्चिम बंगाल सरकार के नए पशु-वध नियमों को सख्त बताते हुए कहा कि अब वध से पहले पशु का फिटनेस सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। नए नियमों के तहत सिर्फ 14 साल से ज्यादा उम्र या स्थायी रूप से अक्षम पशुओं के वध की अनुमति होगी।
Related Posts
शशि थरूर बोले-मैं कभी पार्टी लाइन से नहीं भटका:17 साल से कांग्रेस में हूं, सभी से अच्छे संबंध, लोग मेरी पूरी पोस्ट नहीं पढ़ते
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य शशि थरूर ने कहा कि मैं कभी पार्टी लाइन से नहीं भटका। उन्होंने कहा कि…
दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढाना सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों की मुस्कान ही मेरी शक्तिकेन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड में समृद्धि के खुलेंगे द्वारकिसान कल्याण वर्ष-2026 में कृषि को…
उमर-शरजील 5 साल से जेल में, वजह कांग्रेस- ओवैसी:बोले- ट्रम्प और चीन पर BJP नहीं बोलती, इनका राष्ट्रवाद झूठा है
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल न मिलने के लिए…