पीएम मोदी आज इटली पहुंच गए हैं। यहां वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, एडवांस तकनीक और ग्लोवल मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी आज इटली में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मिलेंगे। मोदी की इटली दौरे की तस्वीरें… रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर विचार इस दौरे के दौरान भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत करते हुए उन्हें ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देश आने वाले वक्त में सालाना रेगुलर बैठकें शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं। भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है। दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो (14 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का है। दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इटली के उद्योगपतियों से मिलेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी इटली के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और भारत में नई औद्योगिक पार्टनरशिप पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी मिडिल-ईस्ट तनाव, रूस-यूक्रेन वॉर, इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा, एनर्जी सिक्योरिटी और ग्लोबल सप्लाई चेन पर चर्चा करेंगे। PM मोदी आखिरी बार 2024 में इटली गए थे PM मोदी आखिरी बार जून 2024 में इटली गए थे। उस समय उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जो इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित हुआ था। मोदी ने 15 मई से शुरू हुए अपने विदेश दौरे में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया। इटली इस यात्रा का आखिरी पड़ाव है। ———– ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए:नॉर्वे-डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड के PM से मिले; इटली के लिए रवाना मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
गुणवत्ता के साथ समय पर हो सिंहस्थ के सभी विकास कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने में लें मददउज्जैन मेट्रो शहर के रूप में स्थापित…
‘शांति से ₹15,000 देते रहो, खुश रहो’:सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति से कहा, तलाक देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 16 साल से पत्नी से अलग रह रहे 54 साल के एक व्यक्ति को तलाक देने से…
इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे-बहू ने तोड़ा नियम:खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसे, एक-दूसरे को माला पहनाई
इंदौर- 3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला शहर के…