सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी महिला के नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देना आपराधिक डराने का गंभीर अपराध है। कोर्ट ने एक आरोपी की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसा करना महिला की गरिमा और निजता का उल्लंघन है। मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोर्ट ने कहा कि मोबाइल या वीडियो बरामद न होने पर भी दूसरे मजबूत सबूतों के आधार पर सजा दी जा सकती है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर- सुरक्षाबलों ने पुंछ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा से जुड़े जंगलों में चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए की जा रही है। ऑपरेशन में मेंढर सेक्टर के कई जंगल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। UPSC उम्मीदवारों को ईमेल से भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें ईमेल के जरिए ई-एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। UPSC ने उम्मीदवारों से अपने रजिस्टर्ड ईमेल और स्पैम फोल्डर चेक करने को कहा है। 24 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 8.19 लाख आवेदन आए हैं। केरल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने खुद को ब्रिटेन की इन्वेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए भरोसा जीता। बाद में पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। पुलिस जांच के बाद पलक्कड़ के रहने वाले 47 साल रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि निवेश केवल SEBI से रजिस्टर्ड ब्रोकर के जरिए ही करें।
Related Posts
शिमला के नारकंडा-कुफरी में बर्फबारी:हिमाचल में रातभर तेज बारिश, आज 5 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में भारी गिरावट
हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी समेत लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर सुबह…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़…
मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के प्रतिनिधि…