2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार को अदालत फैसला सुना सकती है। इस मामले में पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 11 लोग आरोपी हैं। अंकित शर्मा का शव फरवरी 2020 में दिल्ली के खजूरी खास इलाके के एक नाले से बरामद हुआ था। उनके पिता ने ताहिर हुसैन और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मार्च 2023 में अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत सभी पक्षों की दलीलें सुन चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा है। फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन के बीच दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में 22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से सिर्फ 9 किमी दूर रह रहा था मुंबई पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे राजेंद्र शिंदे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज था। मजगांव कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज की थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विले पार्ले इलाके में रह रहा है। निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि वह उस ओशिवारा इलाके से केवल 9 किलोमीटर दूर रह रहा था, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Related Posts
भागवत बोले- बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक इसलिए हालात मुश्किल:हमें सीमाओं में रहकर मदद करनी चाहिए, क्योंकि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र देश
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि…
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा
अमेरिका में पहली बार किसी मौजूदा राष्ट्रपति के सिग्नेचर डॉलर नोट पर होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सिग्नेचर जल्द अमेरिकी…
लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाज:पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री
लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-484) उड़ान भरने से ठीक पहले परेशानी…