केरल में 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के समूचे तटीय इलाकों को पार कर मानसून सही समय पर गोवा पहुंच गया। यहां मानसून की एंट्री की सामान्य तारीख 5 जून है। उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। अगले दो से तीन दिन में मानसून उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। 10 दिन के अंदर बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री की संभावना है। हालांकि, बाद में मानसून अटक सकता है। स्काईमेट वेदर के मौसम विशेषज्ञ जीपी शर्मा ने बताया कि पूर्वी और मध्य भारत में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली की जरूरत होती है, जिसके संकेत फिलहाल नहीं हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। फिलहाल, गुजरात को छोड़ बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राजस्थान में शुक्रवार को धूलभरी आंधी और तेज बारिश से चार लोगों की मौत हो गई। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार, आंधी-बारिश का अलर्ट ओडिशा में शुक्रवार को भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में दिन का तापमान 41°C ऊपर दर्ज किया गया। पश्चिमी ओडिशा का बौध सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7°C रहा। संबलपुर में 41.2°C, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में 41.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक राज्य में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार के लिए 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और गजपति में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं कई जिलों में गर्मी का असर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून:
Related Posts
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिन्ना को कहा ‘जिन्नाजी’:बोले- विजयवर्गीय को सड़क पर चलने नहीं देना चाहिए, मेयर पर गैर इरादतन हत्या का केस हो
इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भाजपा…
मोबाईल फॉरेसिंक वैन से अपराध अनुसंधान तकनीकी होगी सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अपराध अनुसंधान, साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक विवेचना की क्षमता को सुदृढ़ करने के…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भोपाल प्रवास के दौरान रविवार की शाम…