मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला ‘I Love Pakistan’ संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ “I Love Pakistan” लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
Related Posts
बंगाल में 8 महीने बाद वक्फ संशोधन कानून लागू:ममता बोली थीं- गोली मार दो, लेकिन धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं होगा
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार 8 महीने के विरोध के बाद नए वक्फ संशोधन कानून को लागू करने पर राजी…
दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर…
भारत का परमाणु जखीरा बढ़कर 190 पहुंचा:पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा
भारत का परमाणु हथियारों का भंडार 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की…