केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल एक बार फिर तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। मेहता अक्टूबर 2018 में पहली बार सॉलिसिटर जनरल बने थे। इसके बाद उनका कार्यकाल पहले दो बार बढ़ाया जा चुका है और अब उन्हें लगातार तीसरी बार तीन साल का विस्तार मिला है। मेहता केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक अदालतों में पैरवी करने वाले प्रमुख कानून अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव सुधार, डिजिटल नियमन और केंद्र-राज्य विवादों से जुड़े कई अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में 250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत मुंबई के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक BMW कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 250 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए।
Related Posts
रेप के आरोपी बाबा के 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले:1500 करोड़ की संपत्ति का भी पता लगा, पुलिस ने कोर्ट में कहा- बलि देने का शक
नासिक के स्वयंभू बाबा और रेप के आरोपी अशोक भोंदू खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
ममता सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ED:सीबीआई जांच की मांग, तलाशी के दौरान फाइल ले जाने का आरोप; TMC ने कहा- हमारा पक्ष भी सुनें
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। बंगाल सरकार ने…
हरियाणा के ड्राइवर की ₹10 करोड़ की लॉटरी निकली:पंजाब का लोहड़ी बंपर टिकट खरीदा था; बेटा बोला- अब तो थार गाड़ी लेंगे
हरियाणा में सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। पृथ्वी सिंह पेशे से…