देश के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश हो रही है। इसके बावजूद यूपी-राजस्थान समेत 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। एमपी के 17 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। छतरपुर में सोमवार को बिजली गिरने से दो लड़कियां झुलस गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। यूपी के 6 शहरों में सोमवार दोपहर बाद बारिश हुई। बस्ती में आंधी-बारिश की वजह से पेड़-पोल उखड़ गए। एक पेड़ कार पर गिरा। सड़क पर यूनिपोल गिरने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पंजाब के अमृतसर में आंधी से पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उत्तर भारत में मानसून लेट, जुलाई में पहुंचेगा वहीं 15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। इसकी दंतेवाड़ा के रास्ते में राज्य में एंट्री हो गई है। पश्चिमी तट पर मुंबई से 20 किमी दूर अलीबाग तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मुंबई में एंट्री संभव है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में मानसून आगे बढ़ा है। हालांकि, मानसून के ज्यादा तेजी पकड़ने के आसार कम हैं। मानसूनी हवाएं कमजोर हैं। ऐसे में, मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर प्रदेश को मानसून के लिए एक हफ्ता और इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब को जुलाई तक इंतजार करना होगा। सोमवार तक देश में सामान्य 106 की तुलना में सिर्फ 60.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी अभी तक 43% कम बारिश हुई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… 8 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 43.3°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में 43°C, यूपी के बांदा में 41.4°C, तेलंगाना के आदिलाबाद में 41.3°C, गुजरात के गांधीनगर में 41°C, एमपी के खजुराहो 40.6°C, ओडिशा के बौध में 40.2°C और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 24 जून: 25 जून:
Related Posts
Corn in the USA: Lutnick says buy it or else; gives dire warning to India
US Commerce Secretary Howard Lutnick is escalating trade tensions with India, threatening market access unless it buys US corn. Despite…
बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा- काम के दबाव में एक और BLO की मौत
पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। चुनाव आयोग के मुताबिक, ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए…
‘100% chance he’d be killed’: Did Charlie Kirk downplay security intel? The warning he may have brushed aside
Conservative activist Charlie Kirk, a close ally of Donald Trump, was fatally shot while addressing an event at Utah Valley…