मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन चार दिनों से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी हुई है और यह मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में सोमवार को तेज बारिश तथा कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर सहित ड्राइवर तेज बहाव में बह गया। ड्राइवर अभी भी लापता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जून: 1 जुलाई:
Related Posts
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: एक प्रगतिशील नेतृत्व का दृष्टिकोण
एक नए युग की शुरुआत: डॉ. मोहन यादव का नेतृत्व मध्य प्रदेश की धरती हमेशा से ही अपने गौरवशाली इतिहास…
ऑल वेदर तकनीक से लैस होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन:30 अप्रैल से चलेगी, 6 घंटे में पूरा करेगी सफर; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के बर्फीले और ठंडे मौसम के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च…
राजस्थान में तेज बारिश, पानी भरने से गाड़ियां फंसीं:यूपी में आंधी से पोल गिरे, कारें दबीं; दिल्ली में आंधी-बारिश, मानसून एमपी-गुजरात पहुंचा
देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। यूपी के…