राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक भिड़ंत, 7 की मौत:एक्सीडेंट के बाद आग लगी; 5 पैसेंजर्स जिंदा जले, 22 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 3 बजे हुआ। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसे में 22 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS… बस ड्राइवर को झपकी के कारण हादसे की आशंका पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि एक्सीडेंट बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। हादसे को देखते हुए आशंका है कि बस की स्पीड काफी ज्यादा थी। 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जैसलमेर में भी पिछले साल नवंबर में एक बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ज्यादातर यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस गए थे। बस में 57 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com