मध्य प्रदेश के 7 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इंदौर में बारिश के बीच थार कार नाले में गिर गई। सीहोर जिले में सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा। तेज बहाव में सड़क किनारे खड़ी बाइकें बह गईं। बिहार में बिजली गिरने से तीन और झारखंड में दो लोगों की मौत हो गई। यूपी के 25 शहरों में बुधवार को बारिश हुई। आजमगढ़, बिजनौर, मिर्जापुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। ललितपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी घुस गया। फतेहपुर में आंधी से ई-रिक्शा पलट गया। नवी मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया। इस दौरान नेरुल के एलपी ब्रिज के नीचे से गुजर रहीं टू-व्हीलर सवार दो छात्राएं करंट लगने से गिर गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार सुबह से भारी बारिश हुई, जिससे राजुला तालुका की रायदी नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में कुछ महिलाएं आ गईं, जिन्हें गांववालों ने बचा लिया। वहीं, नदी की बाढ़ में 35 बकरियां बह गईं। दिल्ली-राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंचा मानसून ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में एंट्री कर ली। अब दिल्ली और राजस्थान को छोड़ पूरे देश में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 3 जुलाई: 4 जुलाई:
Related Posts
बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत…
व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग का मामला:हमलावर पर ट्रम्प की हत्या की कोशिश का आरोप लगा; 10 साल या उम्रकैद की सजा संभव
अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में फायरिंग करने वाले हमलावर 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प…
खबर हटके- दामाद ने सास से शादी की:’गाड़ी तेरा भाई चलाएगा’ बोलकर अनजान शख्स ने बाइक चुराई; चोरी करने घुसा चोर वहीं सो गया
उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी को छोड़कर अपनी सास से शादी कर ली। वहीं, हरियाणा में एक अनजान…