अमेरिकी नौसेना के MH-60S सीहॉक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबर में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है। उसकी तलाश में नौसेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। अमेरिकी नौसेना के मुताबिक, हेलिकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत से उड़ान पर था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बचाए गए तीनों क्रू मेंबर की हालत स्थिर है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि शुरुआती जांच में हेलिकॉप्टर पर किसी हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल लापता क्रू मेंबर की तलाश जारी है।
Related Posts
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट
नए दायित्व के लिए बधाई दी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय…
प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री कृषक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से सहायता राशि की तत्काल मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से…