एमपी-यूपी, बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत:मुजफ्फरनगर में 7 फीट सड़क धंसी; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, सड़कें बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी गई

मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल समेत 11 जिलों में तेज बारिश हुई। सतना और झाबुआ में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। गर्ल्स स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से 2 युवतियां घायल हो गईं। दमोह के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यूपी के शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्‌ढे हो गए। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बीच बाजार में सड़क सात फीट धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं। बलिया और फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बिहार के पटना में भी बिजली गिरन से दो लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के मुंबई में तेज बारिश के बीच गुरुवार को साकीनाका इलाके में एक शख्स की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। ठाणे में पानी में करंट फैलने के बाद 17 साल की लड़की की मौत हो गई। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। मानसून ने गुरुवार को 7 दिन की देरी से राजस्थान और 5 दिन की देरी से दिल्ली में एंट्री ली। दिल्ली में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर-दौसा समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 4 जुलाई: 5 जुलाई:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com