देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। IMD ने मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दोपहर बाद स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। पेड़ गिरने की 64 और मकान-दीवार गिरने की 8 घटनाएं सामने आईं। भायखला के बनेवाड़ी इलाके में दो मंजिला मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मुंबई से सटे पालघर जिले में बाढ़ के पानी में बह जाने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, जलभराव वाले इलाकों से 180 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यूपी के कानपुर में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 3 जुलाई को यहां 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले, 1 जुलाई 2011 को 101 मिमी बारिश हुई थी। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मध्यप्रदेश के नव-निर्माण के शिल्पी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन
मध्यप्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। इस यात्रा के…
आरके सिंह BJP से 6 साल के लिए निलंबित:सम्राट चौधरी को हत्या का आरोपी बताया था; नीतीश सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है
बिहार चुनाव का रिजल्ट के बाद भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।…
खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो के राजगढ़ पैलेस में ओबेरॉय समूह द्वारा द ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस होटल आरंभ करने…