ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प’ और ‘किल बीबी’ (इजराइल के प्रधानमंत्री) के नारे लगाए। साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आज सोमवार को तेहरान की सड़कों से खामेनेई की भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। खामेनेई के ताबूत को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। धार्मिक नेता, सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 4 तस्वीरें… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भाजपा विधायक 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए:कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने प्लान बनाकर पकड़ा, ठेकेदार से 11 लाख रुपए मांगे थे
कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक चंद्रू लामाणी को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों…
ट्रम्प का 28-प्वाइंट का रूस-यूक्रेन पीस प्रपोजल सामने आया:जेलेंस्की को सुरक्षा गारंटी के बदले जमीन छोड़ने, सेना घटाने का प्रस्ताव; पुतिन बोले- जानकारी नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए 28-सूत्रीय शांति फ्रेमवर्क तैयार किया है। यह फ्रेमवर्क…
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur, while wrestling competitions took place…