अमेरिका ने सीजफायर के बीच बुधवार तड़के ईरान के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई है। अमेरिका का आरोप है कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ था। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमलों के बाद कई इलाकों में आग लग गई, हालांकि नुकसान और हताहतों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, एयरस्ट्राइक में ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी रडार, मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन ठिकानों और कुछ बंदरगाह सुविधाओं को निशाना बनाया गया। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
खबर हटके- सड़क पर दिखी जूते जैसी कार:₹1.50 लाख की बाइक पर ₹2.36 लाख जुर्माना; कुत्ते ने खाया लॉटरी टिकट, मालकिन ने मुकदमा ठोका
अमेरिका में सड़क पर जूते जैसी कार चलती देखी गई। वहीं, हरियाणा में ₹1.50 लाख की बाइक पर 107 चालान…
भूकंप के केंद्र बिंदु चोबारी से ग्राउंड रिपोर्ट:6 महीने की बेटी मलबे में दब गई; भगवान राम का सिंहासन पलट गया; मंदिर खड़ा रहा
गुजरात के भुज में 26 जनवरी, 2001 की सुबह विनाशकारी भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र चोबारी गांव था, जो…
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेतन्याहू बोले- मैं जिंदा हूं:कहा- ईरान की लीडरशिप खत्म, अब वह दुनिया को ब्लैकमेल नहीं कर सकता
मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने…