जालंधर की शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अनमोल (30) ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें अपने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है।। इसने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की। इसके बाद 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया। उसने खुद को IPS बताया। इससे प्रभावित होकर मनदीप उसके चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। वह भी ठगी में साथ देने लगी। उसने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा। उसने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए। 16 लाख रुपए 3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से उनसे आलीशान कोठी खरीदी। शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा। 9 पॉइंट में पढ़ें फर्जी IPS की पूरी कहानी…
Related Posts
अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर:40वें दिन जंग रुकी, ट्रम्प बोले- PAK पीएम और आर्मी चीफ की अपील के बाद फैसला
अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन…
राम जलसेतु लिंक परियोजना को मिली गति — 2 हजार 230 करोड़ रूपए की लागत से चम्बल नदी पर 2.3 किमी लम्बाई में बन रहा एक्वाडक्ट – जल आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से अग्रसर राजस्थान – मई, 2025 में कार्य शुरू, जून 2028 में बनकर होगा पूरा
जयपुर, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत् प्रयासों से प्रदेश की महत्वाकांक्षी राम जलसेतु लिंक…